प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुर्नविकास की वीडियों काफ्रेंसिंग के माध्यम से रखी आधारशिला,,

स्टेशन भवन में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं,,

Sunday, August 6, 2023 - 18:51
Updated: 3 years ago
0
प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुर्नविकास की वीडियों काफ्रेंसिंग के माध्यम से रखी आधारशिला,,

अयोध्या। (आरएनआई)प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी राम नगरी को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने का कार्यक्रम है जिससे देश में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सके इसके लिए मोदी और योगी सरकार प्रयासरत है रामलला के दर्शन को आने वाले पर्यटकों को कोई समस्या ना हो इसके लिए प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार लगातार कार्य कर रही है इसी क्रम में आज दर्शन नगर  अयोध्या स्टेशन का पुर्नविकास की वीडियों काफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री ने रखी आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुर्नविकास की वीडियों काफ्रेंसिंग के माध्यम से आधारशिला रखी। जिसमें अयोध्या का दर्शन नगर रेलवे स्टेशन भी शामिल है। दर्शननगर रेलवे स्टेशन पर समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सांसद लल्लू सिंह शामिल हुए। इसमें नये स्टेशन भवन का निर्माण व पोर्टिको का प्रावधान होगा। स्टेशन भवन में यात्रियों के लिए फूड प्लाजा, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, आधुनिक प्रतीक्षालय, बेबी फीडिंग कक्ष, कैफेटेरिया एवं रिटेल सुविधाएं, आधुनिक फर्नीचर, एक स्टेशन एक उत्पाद के कम से कम दो स्टाल, एग्जीक्यूटिव लाउंज एवं व्यवसायिक बैठकों के लिए स्थान व लाकर रुम होंगे।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से युक्त दर्शननगर रेलवे स्टेशन बनेगा
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से युक्त दर्शननगर रेलवे स्टेशन बनेगा। विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाओं से युक्त अयोध्या रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का सौन्दयीकरण करके यहां यात्री सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। बाराबंकी अयोध्या अकबरपुर जफराबाद रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। अयोध्या को जोड़ने वाले सभी मार्गो का चौड़ीकरण किया जा रहा है। देश विदेश से रामनगरी में आने वाले पयर्टकों की सुविधा के लिए श्रीराम हवाई अड्डे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। रामनगरी अयोध्या आने वाले समय में देश के विकसित व सुन्दर शहर में एक होगा।
आने वाले श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जा रही है
महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसके लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए कई रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि रामनगरी अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर आ गयी है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार कई गुना बढ़ती जा रही है। जिसके लिए सरकार लगातार सुविधाओं का विकास कर रही है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पयर्टन सुविधाओं के विकास का सबसे ज्यादा लाभ स्थानीय लोगो के मिलेगा। लगातार मिल रहे परियोजनाओं से पूरे अयोध्या जनपद में रोजगार सृजन होगा। जिससे यहां के लोगो में समृद्धि आयेगी। पिछले 9 वर्षों से भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया चल रही मोदी सरकार के नए भारत के स्‍वप्‍न को साकार करते हुए, पिछले 9 वर्षों से भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इसके अंतर्गत, आधारभूत ढांचे, तकनीक और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के विभिन्‍न प्रयास शामिल हैं । इस महत्‍वाकांक्षी योजना के अंतर्गत रेलवे स्‍टेशनों की पुनर्सज्‍जा, नई रेलवे लाइनें बिछाने, शत-प्रतिशत विद्युतीकरण और यात्रियों एवं परिसंपत्‍तियों की संरक्षा को बढ़ाने जैसी व्‍यापक गतिविधियां शामिल हैं । रेलवे स्‍टेशनों पर विश्‍वस्‍तरीय सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास में, भारत सरकार द्वारा लागू की गई ‘अमृत भारत स्‍टेशन योजना’ के अंतर्गत देश में रेलवे स्‍टेशनों को आधुनिक और दीर्घकालिक प्रतिष्‍ठानों के रूप में पुनर्विकसित किया जा रहा हैं।
ये रेलवे स्‍टेशन भारत के गौरव, उसकी कला और समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेंगे ।‘अमृत भारत स्‍टेशन योजना’ के अंतर्गत दी जाने वाली सुविधाओं में बेहतर प्रकाश व्‍यवस्‍था, खुले सर्कुलेटिंग एरिया, उन्‍नत पार्किंग क्षेत्र, लिफ्ट, एस्केलेटर, दिव्‍यांगजनों के अनुकूल आधारभूत सुविधाएं, हरित और नवीनीकृत ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण-अनुकूल इमारतें शामिल हैं ।कार्यक्रम के अगले चरण में प्रधान मंत्री द्वारा वीडियों कांफ्रेंसिंग द्वारा ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ का शुभारम्भ करते हुए इसकी आधार शिला रखी गयी एवं उन्होंने अपना संबोधन प्रस्तुत किया I

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User