यूपी: प्रदेश में चली 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदलने जा रहा है मौसम

यूपी में रविवार को एक अलग तरह का मौसम था। करीब-करीब पूरे प्रदेश में सुबह से ही हवाएं चलने शुरू हुईं। यह हवाएं एक चक्रवात की वजह से चल रही हैं। 

Aug 4, 2024 - 13:39
 0  891
यूपी: प्रदेश में चली 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदलने जा रहा है मौसम

लखनऊ (आरएनआई) यूपी का मौसम रोज नए तरीके से बदल रहा है। राजधानी लखनऊ सहित करीब-करीब पूरे प्रदेश में रविवार की सुबह से ही चल रही तेज पुरवाई झोंकों से मौसम बदल गया। हालांकि यह हवाएं बहुत तेज नहीं थीं बावजूद इसके कई जगहों पर पेड़ गिरने की खबरें आईं।  

चल रही हवाओं और आसमान में छाई बदली से मौसम सुहाना हो गया। मौसम वैज्ञानिक मो.दानिश के मुताबिक लखनऊ और प्रदेश के अन्य हिस्सों में रविवार सुबह से 30 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से है।

हवा के झोंकों की यह  रफ्तार सामान्य है। पुराने और जर्जर वृक्षों को छोड़कर इस रफ्तार से कोई विशेष हानि की उम्मीद नहीं होती। उन्होंने सोमवार को भी पूर्वा हवा चलने और  मौसम के खुशनुमा रहने की संभावना जताई थी। हवाओं के साथ इस बीच कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

ललितपुर व आसपास के इलाकों के लिए भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। बांदा, चित्रकूट, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आसपास के इलाकों में भी भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.