प्रख्यात भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज ने किया आचार्य पीठाधीश्वर यदुनंदनाचार्य का सम्मान

प्रख्यात भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज ने किया आचार्य पीठाधीश्वर

Sunday, August 13, 2023 - 16:27
0
प्रख्यात भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज ने किया आचार्य पीठाधीश्वर यदुनंदनाचार्य का सम्मान

वृन्दावन। (आरएनआई) रमणरेती रोड़ स्थित फोगला आश्रम (श्रीजी सदन)  में पुरुषोत्तम मास के पावन उपलक्ष्य में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव में पधारे गौरी गोपाल आश्रम के अध्यक्ष व विश्वविख्यात भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज ने व्यासपीठ पर आसीन आचार्य पीठाधीश्वर स्वामी यदुनंदनाचार्य महाराज को माल्यार्पण कर व पटुका ओढ़ाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
गौरी गोपाल आश्रम के अध्यक्ष व विश्वविख्यात भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि आचार्य पीठाधीश्वर यदुनंदनाचार्य महाराज अध्यात्म जगत की बहुमूल्य विभूति हैं।उनके परिवार में पिछली कई पीढ़ियों से श्रीमद्भागवत की सेवा होती चली आ रही है।
व्यासपीठ से आचार्य पीठाधीश्वर यदुनंदनाचार्य महाराज ने अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा सभी भक्तों-श्रद्धालुओं को श्री कृष्ण एवं रुक्मणी विवाह की कथा श्रवण कराई।साथ ही भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी की अत्यंत नयनाभिराम और चित्ताकर्षक झांकी के दर्शन कराए गए।
महोत्सव में ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, महोत्सव के मुख्य यजमान बालाप्रसाद लड्डा, श्रीमती संतोष लड्डा, किशोर कुमार लड्डा, श्रीमती शिल्पा लड्डा (हैदराबाद), युवराज वेदांत आचार्य, राधाकृष्ण भुटडा,अभिषेक भुटडा, रामस्वरूप, राजकुमार बांग, विद्यासागर, आनंद मोदानी, नारायण दास लड्डा (पुणे), शिरीष भट्ट, सत्यनारायण लोय, घनश्याम दास, गोपाल बांग,डॉ. राधाकांत शर्मा, भजन गायक विष्णु बावरा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User