पैतृक गांव में बीमार हुए एकनाथ शिंदे की तबीयत में हो रही सुधार, आज सतारा से लौटेंगे मुंबई

एकनाथ शिंदे के निजी डॉक्टर आरएम पार्टे ने बताया कि उन्हें तेज बुखार और गले में इंफेक्शन था। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें दवाइयां दी गई हैं और आईवी (इंट्रा-वेनस थेरेपी) पर रखा गया है।

Dec 1, 2024 - 11:05
 0  567
पैतृक गांव में बीमार हुए एकनाथ शिंदे की तबीयत में हो रही सुधार, आज सतारा से लौटेंगे मुंबई

मुंबई (आरएनआई) महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय बना हुआ है। नए सीएम के नाम पर गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में सीएम के नाम से पर्दा नहीं उठ पाया, जिसके बाद अगले दिन मुंबई में बैठक होने वाली थी। हालांकि, दिल्ली से मुंबई लौटने के बाद ही महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सतारा में अपने पैतृक गांव चले गए। वहां पहुंचकर शिंदे बीमार हो गए थे। उनके एक सहयोगी ने बताया कि शिंदे की तबीयत अभी ठीक है और वह रविवार शाम तक मुंबई लौट आएंगे। शनिवार को तेज बुखार होने के कारण डॉक्टरों की एक टीम ने उनका इलाज किया। 

वे नई राज्य सरकार के गठन के तरीके से खुश नहीं हैं। उनके निजी डॉक्टर आरएम पार्टे ने बताया कि उन्हें तेज बुखार और गले में इंफेक्शन था। डॉक्टर ने कहा, उन्हें दवाइयां दी गई हैं और आईवी (इंट्रा-वेनस थेरेपी) पर रखा गया है। दो दिनों में वह बेहतर महसूस करेंगे और रविवार को मुंबई के लिए रवाना होंगे। शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के करीबी सहयोगी ने ने रविवार को बताया कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री कुछ समय से बीमार हैं और शनिवार को उन्हें बुखार हो गया था। वह फिलहाल ठीक हैं और रविवार तक मुंबई लौट आएंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर की शाम को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? भाजपा के सूत्रों को अनुसार, मुख्यमंत्री की दौड़ में देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे चल रहे हैं। बता दें कि फडणवीस शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम का कार्यभार संभाल रहे थे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला। भाजपा, शिवसेना और राकांपा की महायुति मे 288 में से 230 सीटों पर जीत हासिल की। इसी के साथ 132 सीटें जीतकर भाजपा राज्य में बड़ी पार्टी बनकर उभरी। 23 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भी, सरकार गठन में देरी हो रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.