पेरियार जयंती पर होगा मेधा अलंकरण समारोह, पाल सामुदायिक उत्थान समिति ने बैठक कर बनाई रणनीति

Saturday, July 19, 2025 - 19:56
Updated: 1 year ago
0
पेरियार जयंती पर होगा मेधा अलंकरण समारोह, पाल सामुदायिक उत्थान समिति ने बैठक कर बनाई रणनीति

फतेहपुर (आरएनआई) पाल सामुदायिक उत्थान समिति की बैठक पाल भवन आबूनगर में संपन्न हुई। जिसमें विगत दस वर्षों से लगातार होने वाले 17 सितंबर पेरियार जयंती के अवसर पर मेधा अलंकरण समारोह एवं सामाजिक जागृति सम्मेलन के सफल आयोजन किए जाने पर चर्चा की गई। 

पदाधिकारियों के आए हुए प्रस्तावों पर विचार करते हुए जिम्मेदारियां भी दी गई। अगली बैठक 24 जुलाई को दोपहर दो बजे से पाल भवन आबूनगर में आहूत की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ अमित पाल व संचालन महासचिव सूरजभान पाल ने किया। पदाधिकारियों में रामचंद्र पाल, अर्जुन पाल, दिलीप पाल, श्रीकांत पाल, देवशरन पाल, दिनेश पाल बौरा, बाबूलाल पाल, रामप्रताप पाल, रमा पाल, देवीप्रसाद पाल, डा रोहित पाल, धनराज पाल उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User