पूर्व मंत्री के नाम से प्रमुख चौराहे पर प्रतिमा व स्मृति द्वार बनाया जाये : सभासद अभिषेक राज, सभासद ने पूर्व सांसद को सौपा ज्ञापन

Friday, December 22, 2023 - 16:19
Updated: 3 years ago
0
पूर्व मंत्री के नाम से प्रमुख चौराहे पर प्रतिमा व स्मृति द्वार बनाया जाये : सभासद अभिषेक राज, सभासद ने पूर्व सांसद को सौपा ज्ञापन

हाथरस (आरएनआई) सूबे के पूर्व मंत्री व जनपद जनक के नाम से पहचान रखने वाले स्व. प. रामवीर उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर आज़ वार्ड नम्बर 13 के सभासद अभिषेक राज ने पालिकाध्यक्ष स्वेता दिवाकर के नाम एक मांग पत्र पूर्व सांसद राजेश दिवाकर को सौंपा है । सभासद ने मांग करते हुए कहा पूर्व मंत्री स्व. प. श्री रामवीर उपाध्याय पांच बार विधायक रहे, उन्होंने ऊर्जा, परिवहन, चिकित्सा शिक्षा व समग्र विकास मंत्री रहते हुए जनपद के साथ साथ प्रदेश की सेवा की है।  

उनके ही प्रयासों से हाथरस को जनपद का दर्जा मिला और निर्वाध बिजली के लिए उत्तम व्यवस्था की गयी। उनकी कार्यशैली आज़ भी जनता को प्रभावित करती है।  अतः जनभावनाओं को देखते हुए नगर के किसी भी एक प्रमुख चौराहे पर  स्व. प. श्री रामवीर उपाध्याय जी की प्रतिमा स्थापित कराई जाये और पालिका द्वारा उनके नाम से एक भव्य स्मृति द्वार भी बनवाया जाये। वहीं पूर्व सांसद ने आश्वस्त किया है कि निश्चित रूप से पूर्व मंत्री के सम्मान मे उक्त कार्य कराये जायेंगे।  वहीं सभासद ने लेबर कालोनी पहुँच पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस मौक़े पर सभासद अभिषेक राज के साथ सभासद कमलकान्त, आकाश शर्मा, जोगिंदर शर्मा, विकास कुमार, आशीष कुशवाह, लवकुश,  कैलास सक्सेना हंडा, भानु आदि लोग मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User