पूज्य मुनि श्री का गुना से हुआ मंगल विहार बजरंग गड़ में हुई मुनि श्री कि भव्य अगवानी
गुना (आरएनआई) नगर में पिछले एक माह से विराजित राष्ट्रीय जैन संत निर्यापक मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज का आज बुधवार 1 जुलाई को गुना नसिया जी बजरंगढ़ की ओर विहार हुआ। विहार में सभी महापात्र, इन्द्र-इंद्राणी अपनी पंचकल्याणक की ड्रेस में एवं सामान्यजन पद विहार में सम्मिलित पूज्य महाराज श्री के साथ शामिल रहे। मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि शोभायात्रा पूरी शानोशौकत, गाजे-बाजे, भक्तिभाव के साथ नसिया जी से बजरंगगढ़ पहुंची।ततपशचात सांयकाल 6 बजे शंका समाधान कार्यक्रम हुआ जिसमें देश विदेशों से ऑन लाइन जिज्ञासा पूछी गई जिसका पूज्य मुनि श्री ने समाधान किया। बजरंगढ़ में पूज्य मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के सानिध्य में 3 दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव (तप-ज्ञान-मोक्ष कल्याणक) की शेष क्रियाएं सम्पन्न होंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)