पूजित अक्षत घर-घर पहुंच रहे रामदूत

Monday, January 15, 2024 - 16:31
Updated: 3 years ago
0
पूजित अक्षत घर-घर पहुंच रहे रामदूत

शाहजहांपुर (आरएनआई) रामलाला प्राण प्रतिष्ठा के दिन उत्सव मनाने का दिन जितना करीब आता जा रहा है उतनी उमंग और उत्साह रामदूतो में बढ़ती जा रही है इस के साथ साथ रामदूत पूरे मनोयोग से हर घर जाकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत, राम मंदिर का चित्र, निमंत्रण व पत्रक देकर सभी राम भक्तों से पूरे हर्षो उल्लास के साथ 22 जनवरी को दीपावली मनाने व राम कीर्तन कर पूरे देश को राम में होने का आवाहन कर रहे हैं।

अक्षत वितरण मोहल्ला रोशनगंज, रोशनगंज स्थित वाल्मीकि बस्ती, प्रताप एनक्लेव, दीवान जोगराज में महानगर प्रचारक मनजीत, महानगर कार्यवाह‌‌ नवनीत सह नगर कार्यवाह‌ रामकुमार, जिला संपर्क प्रमुख महानगर अभिनव, हनुमत नगर कार्यवाह विशेष कुमार, अक्षत वितरण प्रमुख डॉ. पुनीत मनीषी क्रीड़ा भारती उपाध्यक्ष पियूष मिश्रा, संयोजक जितेंद्र शर्मा, पंकज सक्सेना, डॉ विकास पांडे, हरीश कश्यप, राज राजपूत, अमन वर्मा, आशीष कुमार, स्पर्श ग्रोवर, नैमिष गुप्ता सहित रामदूतों का योगदान रहा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User