पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत: मंत्री आवास रोड घेरने निकली आक्रोशित भीड़

पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत से आक्रोशित भीड़ सुबह मंत्री आवास रोड घेरने निकली। जानकारी हुई तो पुलिस ने उसे रोक लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। 

Oct 27, 2024 - 13:31
 0  756
पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत: मंत्री आवास रोड घेरने निकली आक्रोशित भीड़

लखनऊ (आरएनआई) राजधानी लखनऊ में शनिवार को पुलिस हिरासत में  मोहित पांडेय की मौत का मामले ने रविवार को भी तूल पकड़ा। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजन मंत्री आवास रोड का घेराव करने के लिए निकले। पुलिस को जानकारी हुई तो  उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर आक्रोशित भीड़ नहीं हंगामा करने लगी। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है। 

बताते चलें कि शनिवार को नई बस्ती जैनाबाद निवासी व्यापारी मोहित कुमार पांडेय (32) की जान चली गई थी। मारपीट की सूचना पर शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे चिनहट पुलिस उनको थाने लेकर गई थी। रात भर मोहित को थाने में रखा। शनिवार दोपहर में लोहिया अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस ने हवालात में मोहित की पिटाई की। इससे उसकी मौत हो गई।

मोहित टाई बेल्ट बनाकर बेचते थे। मोहित के यहां गोंडा निवासी आदेश टाई की सप्लाई का काम करता था। चचेरे भाई ऋषि पांडेय ने बताया कि आदेश आए दिन मोहित के घर से रुपये निकाल लेता था। इसको लेकर पूर्व में कई बार विवाद हुआ था।

शुक्रवार को आदेश फिर से मोहित के घर आया था। मोहित ने आदेश को काम से हटाने की बात कही। इस पर दोनों में विवाद हो गया। दोनों में हाथापाई भी हो गई। आदेश ने पुलिस को घटना की सूचना दी। रात 9:30 बजे चिनहट पुलिस मोहित के घर पहुंची और उन्हें उठा ले गई।

मोहित को थाने ले जाने की जानकारी मिलने पर उनके बड़े भाई शोभाराम चिनहट कोतवाली पहुंचे। शोभाराम का कहना है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों से भाई को छोड़ने की गुहार लगाई। मोहित की मां तपेश्वरी ने बताया कि शोभाराम को पुलिस ने यह कहते हुए लॉकअप में डाल दिया कि तुम नेता बन रहे हो। इसके बाद शोभाराम को भी शांति भंग की धारा में हिरासत में ले लिया।

Follow        RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.