पुलिस से बचने के लिए एंबुलेंस से की जा रही थी शराब की तस्करी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Wednesday, August 21, 2024 - 21:55
Updated: 2 years ago
0
पुलिस से बचने के लिए एंबुलेंस से की जा रही थी शराब की तस्करी, 2 आरोपी गिरफ्तार

डबरा (आरएनआई) मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की भितरवार तहसील से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेलगड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक 108 एंबुलेंस को शराब की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। जिनके पास से भारी मात्रा में में शराब की पेटियां बरामद हुईं हैं।

क्या है पूरा मामला
वहीं बेलगड़ा थाना प्रभारी अजय सिंह सिकरवार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया भारत बंद को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है और रात्रि में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी रात्रि चेकिंग के दौरान 108 एंबुलेंस से भारी मात्रा में शराब की तस्करी कर रहे हैं दो आरोपीयों को पुलिस ने पकड़ा हैं मरीज की जगह 108 एंबुलेंस में अवैध तरीके से शराब ले जाई जा रही थी।

जिसमें आरोपी एंबुलेंस चालक सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र इंदर सिंह रावत उम्र 27 वर्ष निवासी कैठोद और रोशन रावत पुत्र सवाई लाल रावत उम्र 22 वर्ष निवासी नरवर से 108 एम्बुलेंस मे लेजाई जा रही 10 पेटी देसी शराब और चार पेटी बीयर बरामद की है जिनको को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह शराब को मगरोनी ले जा रहे थे।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User