पुलिस लाईन में बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए शुरू हुआ ब्राइटल माईण्ड कोर्स

Sunday, May 18, 2025 - 20:55
Updated: 1 year ago
0
पुलिस लाईन में बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए शुरू हुआ ब्राइटल माईण्ड कोर्स

गुना (आरएनआई) बच्चों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास हेतु गुना पुलिस लाईन स्थित दिशा लर्निंग सेंटर पर ब्राइटल माईण्ड कोर्स संचालित किया जा रहा है। दरअसल पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों पर एसपी अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में रक्षित कार्यालय गुना में संचालित दिशा लर्निंग सेंटर पर हार्टफुलनेस संस्थान, हैदराबाद के सहयोग से पुलिस परिवार के 5 से 15 साल के बच्चों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए 4 मई 25 से ब्राइटल माईंड कोर्स का संचालन किया जा रहा है। जिसमें ब्राइटर माइंड्स ट्रेनर सूबेदार मोनिका जैन, आरक्षक अंकित रघुवंशी और महिला आरक्षक संस्कृति रघुवंशी के द्वारा बच्चों को ब्रेन एक्सरसाइज, आईक्यू एक्सरसाइज, फोटोग्राफिक मेमोरी मेकिंग, डांस, ब्रीथिंग एक्सरसाइज, रिलेक्सेशन, सर्कल टाईम, सुपर मेमोरी इलल्युजन आदि कुल 14 प्रकार की गतिविधियां जरूरी सामग्री व किट के माध्यम से कराई जा रहीं हैं, जिसमें बच्चों के द्वारा बड़े उत्साह और लगन से भागीदारी करते हुए अपनी बौद्धिक एवं मानसिक क्षमताओं का विकास किया जा रहा है । यह कोर्स बच्चों के न सिर्फ मानसिक विकास बल्कि उनमें पर्सनालिटी डेवलपमेंट, रिस्पोंसिवनेस हेतु भी अत्यधिक कारगर सिद्ध हो रहा है ।

ब्राइटल माईंड कोर्स के अंतर्गत सिखाई जा रहीं गतिविधियों से बच्चे के मस्तिक का विकास, स्मरण शक्ति और कल्पना शक्ति मजवूत होती है साथ ही इससे बच्चों में ध्यान केन्द्रित करने की क्षमता, सृजनात्मकता, एकाग्रता, संज्ञानात्मक शक्ति एवं रचनात्मकता बड़ती है । मन की शुद्धि व विचारों की सकारात्मकता एवं अपने मन और इंद्रियों का उपयोग कर बच्चे आंख बंद करके कलर की पहचान करना, किताब पडऩा, बस्तुओं को पहचानना, नोट पहचानना आदि कर सकते हैं ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User