पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में अयोध्या में राम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं गणतन्त्र दिवस के दृष्टिगत जनपद में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटल, ढाबे आदि स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं व्यक्तियों की चेकिंग हेतु चलाया गया

Saturday, January 20, 2024 - 15:51
Updated: 3 years ago
0
पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में अयोध्या में राम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं गणतन्त्र दिवस के दृष्टिगत जनपद में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटल, ढाबे आदि स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं व्यक्तियों की चेकिंग हेतु चलाया गया

हाथरस (आरएनआई) अवगत कराना है कि दिनांक 19/20.01.2024 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री निपुण अग्रवाल के निर्देशन में अयोध्या में राम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं गणतन्त्र दिवस के दृष्टिगत जनपद में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से जनपद के समस्त समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी चौकी प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ  जनपद में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत अपने-अपने थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, ढाबे आदि स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं व्यक्तियों की चेकिंग हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया ।

जिसके क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी गण पर्याप्त पुलिस बल के साथ अपने-अपने सर्किल व थाना प्रभारियों चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटल, ढाबे आदि स्थानों के आस-पास संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों व वस्तुओं  की चेकिंग की गई ।

चेकिंग अभियान के दौरान अधिकारीगण द्वारा संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर उससे पूछताछ की गई । साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अन्तर्जनपदीय सीमावर्ती थानों को पर्याप्त पुलिस बल के साथ बॉर्डर पर विशेष रुप से सतर्कता पूर्वक चैकिंग करने के निर्देश दिये गये थे, जिसके अनुपालन में क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में समस्त थानों द्वारा आदेशानुसार चेकिंग की कार्रवाई की गई।

चैकिंग के दौरान हाईवे के किनारे स्थित पेट्रोलपंप ,ढाबा , होटल संचालकों ,वाहन चालको को वाहनों की पार्किंग हेतु आवश्यक हिदायत दी गई ।

इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानो, विभिन्न प्वॉइन्टस पर संदिग्ध व्यक्तियो व वाहनो की गहनता से चैकिंग की गई। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User