पीलीभीत: रात में झमाझम बारिश, शहर में सड़कों पर जलभराव, बिजली कटौती ने बढ़ाईं मुश्किलें

पीलीभीत जिले में रविवार सुबह के बाद रात में जोरदार बारिश हुई। गरज-चमक के साथ तड़के पांच बजे तक बारिश होती रही। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव और बिजली कटौती से मुश्किलें भी बढ़ गईं। 

Monday, June 16, 2025 - 11:23
0
पीलीभीत: रात में झमाझम बारिश, शहर में सड़कों पर जलभराव, बिजली कटौती ने बढ़ाईं मुश्किलें

पीलीभीत (आरएनआई) पीलीभीत जिले में रविवार को मौसम ने करवट ली। सुबह के वक्त बारिश से थोड़ी राहत मिली। इसके बाद दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। हालांकि दिन में उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। देर रात शहर और देहात क्षेत्रों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत दी। लोग कई दिन से कई दिन से उमसभरी गर्मी से परेशान थे। हालांकि बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव और बिजली कटौती ने लोगों मुश्किलें भी बढ़ाई हैं। जहानाबाद, बरखेड़ा, बीसलपुर, दियोरिया आदि क्षेत्रों के 200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति रात से ठप है। 

शहर के गांधी स्टेडियम में कई स्थानों पर जलभराव से मार्निंग वॉक करने वालों को दिक्कत हुई। कई गलियों में भी जलभराव की स्थिति रहा। उधर, निरंजनकुंज कॉलोनी, मोहल्ला भूरे खां, काला मंदिर, साहूकारा, शरीफ खां चौराहा आदि स्थानों की बिजली कई घंटे गुल रही। कुछ मोहल्लों की बिजली आपूर्ति सुबह तक बहाल नहीं हो सकी। 

बीसलपुर और बिलसंडा क्षेत्र में रविवार दिन भर की उमस के बाद देर रात से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक होती रही। लोगों ने राहत की सांस ली। पारा अत्याधिक चढ़ जाने से लोग गर्मी से पेरशान थे। रोजमर्रा के कामकाज भी गर्मी से प्रभावित हो रहे थे। रविवार देर रात गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों को राहत दी।  

जून माह की शुरुआत होने के साथ ही गर्मी का असर भी बढ़ गया था। एक सप्ताह पूर्व से अधिकतम तापमान में रोजाना इजाफा दर्ज किया जा रहा था। भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। रविवार को मौसम में बदलाव आया। बादल छाने के बाद तेज बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश का क्रम रात में भी जारी रहा। जिले में गन्ने की फसल को काफी फायदा पहुंचा है। 

गजरौला कस्बे में रविवार सुबह पांच बजे बिजली गिरने से घर की छत की छत पर सो रहा शोएब बाल-बाल बच गया। युवक ने बताया कि बिजली की तेज आवाज पर वह उठकर नीचे आने के लिए भागा। इस दौरान बिजली उसके पास से होकर गुजर गई। इससे वह बेसुध होकर गिर गया। परिजनों ने देशी उपचार कराया। बिजली गिरने से उसके घर के अलावा पड़ोस में रहने वाले बाबू खां व अमजद खान के घर के भी बिजली उपकरण फुंक गए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User