पीएम मोदी ने पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि; शाह ने भी किया नमन

पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाते हुए हमला किया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे।

Friday, February 14, 2025 - 10:10
0
पीएम मोदी ने पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि; शाह ने भी किया नमन

नई दिल्ली (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2019 के पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को कभी नहीं भूलेंगी। 2019 में आज के ही दिन आतंकियों ने पुलवामा में बड़े हमले को अंजाम दिया था, जिसमें देश के 40 जवान शहीद हो गए थे।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, '2019 में पुलवामा में हमने जिन साहसी नायकों को खोया, उन्हें श्रद्धांजलि। आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को कभी नहीं भूलेंगी।'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी  हमले में शहीद सीआरपीएफ के 40 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आतंकवादियों के समूल नाश के लिए कृतसंकल्पित है। सरकार ने आतंकवाद को ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति अपनाई है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'मैं 2019 में आज के दिन पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'

गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और पूरा विश्व इसके खिलाफ एकजुट है। शाह ने कहा कि चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक मोदी सरकार आतंकवादियों के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के साथ उनके समूल नाश के लिए प्रतिबद्ध है।

पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाते हुए हमला किया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके कुछ दिनों बाद भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के अंदर में आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर बमबारी कर बदला लिया था।

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User