'पीएम मोदी को हमेशा प्रधानमंत्री बनाये रखने के लिए काम कर रही सरकार', आम आदमी पार्टी का आरोप

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पीएम मोदी को हमेशा प्रधानमंत्री बनाए रखने के लिए परिसीमन का सहारा ले रही है, जिसमें भाजपा के प्रभाव वाले राज्यों में सीटें बढ़ाई जा रही हैं।  

Thursday, March 13, 2025 - 17:05
0
'पीएम मोदी को हमेशा प्रधानमंत्री बनाये रखने के लिए काम कर रही सरकार', आम आदमी पार्टी का आरोप

नई दिल्ली (आरएनआई) आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमेशा देश का  प्रधानमंत्री बनाए रखने के लिए काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इसके लिए परिसीमन का सहारा लिया जा रहा है। इसके अंतर्गत भाजपा के प्रभाव वाले राज्यों में ज्यादा सीटों की बढ़ोतरी की जाने की कोशिश की जा रही है, जबकि दूसरे दलों के प्रभाव वाले राज्यों की सीटों में कम बढ़ोतरी कर भाजपा को लाभ की स्थिति में लाने की कोशिश की जा रही है जिससे चुनावों में भाजपा को लाभ मिले। 2026 में प्रस्तावित डीलिमिटेशन के अंतर्गत देश की संसद में सीटों की संख्या बढ़कर 850 किये जाने का अनुमान है। इसके पहले जनगणना कराने का भी पेंच है जिसके कारण परिसीमन में देरी हो सकती है। 

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी शासित पंजाब में भी सीटों की बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन प्रतिशत के लिहाज से पंजाब में कम सीटों की बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी दक्षिणी राज्यों के साथ है। तमिलनाडु जैसे राज्य भी आशंका जता रहे हैं कि नए परिसीमन के बाद संसद में उनकी ताकत घट सकती है जिसका असर उनकी राजनीति पर पड़ सकता है। ऐसे में यदि सरकार इस मुद्दे पर आगे बढ़ती है तो उसे बड़े विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User