पानीगांव बायगीर मेले में महिला पर आया ‘देवता’, बायगीर को जड़ा थप्पड़; कैमरे में कैद हुआ अजीबोगरीब नजारा
मथुरा/उत्तर प्रदेश (आरएनआई) मांट क्षेत्र के पानीगांव में 29 अगस्त से चल रहे तीन दिवसीय बायगीर मेला के दूसरे दिन गंगा मंदिर बायगीर अखाड़े से एक हैरान करने वाला बड़ा ही अजीबो गरीब मामला सामने आया। जहां तीन दिवसीय मेला में भगत और बायगीरों द्वारा कंठमाला और विषवेल के मरीजों का दो दिनों से निःशुल्क उपचार किया जा रहा है। इसी दौरान गंगा मंदिर के बायगीर अखाड़े पर एक महिला के शरीर में विक्राल रूप से देवता आया जिसे रोकने एवं थान के पास बैठाने को भगत और चार-चार बायगीरों ने भरसक प्रयास किया लेकिन उसके बाद भी जब बायगीरों से देवता नहीं रूका तो कुछ बायगीरों ने बाल खींचकर बिठाने का प्रयास किया जिससे गुस्साए देवता ने प्रसाद नाम के एक बायगीर में थप्पड़ जड़ दिया। वहीं देवता द्वारा बायगीर में थप्पड़ जड़ने का सीन मौके पर कबरेज कर रहे पत्रकार के कैमरे में कैद हो गया। वहीं महिला पर आए देवता ने बायगीर अखाड़े में ऐसा तांडव मचाया की महिला धरती में लोट-पोट हो गई। और भीड़ को तितर-बितर कर दिया वहीं मेला देखने पहुंची भीड़ में अफरा-तफ़री का माहौल पैदा हों गया। जहां बायगीरों ने किसी तरह भीड़ को शांत करके बिठाया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

