पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम: तालिबान का आरोप- काबुल के अस्पताल पर हमले में 400 लोगों की मौत
काबुल (आरएनआई) अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव अब और गंभीर हो गया है। तालिबान सरकार ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाते हुए हवाई हमला किया, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हुई है। हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
अफगानिस्तान के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत के अनुसार, सोमवार रात हुए इस हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 400 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 250 से अधिक लोग घायल हैं। राहत और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने इस हमले को अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि हमले में मारे गए अधिकांश लोग अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज थे।
वहीं शहबाज शरीफ की सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताया है। सरकार के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने किसी अस्पताल या नागरिक ठिकाने को निशाना नहीं बनाया। उनका दावा है कि कार्रवाई केवल उन स्थानों पर की जाती है, जहां से पाकिस्तान के खिलाफ हमले किए जाते हैं।
इस घटनाक्रम ने दोनों देशों के बीच पहले से जारी तनाव को और बढ़ा दिया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस पर चिंता जताई जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)