शाहाबाद: पांच साल में पहली बार पत्रकारों से रूबरू हुए सांसद जयप्रकाश रावत, बोले इस बार होगी सभी की अपेक्षाएं पूरी

Monday, March 4, 2024 - 15:47
Updated: 3 years ago
0
शाहाबाद: पांच साल में पहली बार पत्रकारों से रूबरू हुए सांसद जयप्रकाश रावत, बोले इस बार होगी सभी की अपेक्षाएं पूरी
पत्रकारों से बातचीत करती उच्च शिक्षा मंत्री और सांसद

शाहाबाद हरदोई। आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। ऐसा मानना है हरदोई सांसद जयप्रकाश रावत का। सांसद जयप्रकाश रावत भाजपा के दूसरी बार प्रत्याशी घोषित होने के बाद शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय पर पहली बार पत्रकारों से उच्च शिक्षा राज्य मंत्री के साथ मुखातिब हुए। सांसद पांच वर्ष में पहली बार पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रख रहे थे। सांसद जय प्रकाश ने कहा उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में पांचों विधान सभा के विधायकों से समन्वय बनाकर विकास कार्यों को पूरा करने का कार्य किया है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें फिर प्रत्याशी बनाया है इस बार जनता की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा भाजपा इस बार अपना घोषणा पत्र मतदाताओं की राय से बनाएगी। इसके लिए हर विधान सभा में एक सुझाव पेटिका रखी जायेगी। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की सुझाव पेटी का ब्लॉक मुख्यालय पर रखी जाएगी। इस सुझाव पेटिका में मतदाताओं के सुझाव लिए जायेंगे। मतदाता सरकार से क्या अपेक्षा करता है ? उसे घोषणा पत्र में समाहित किया जाएगा। भाजपा अपने घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने का कार्य करती है।इसीलिए गांव गांव से मोदी जी के समर्थन की आवाज आ रही है। लोग खुद भाजपा की कार्यशैली से संतुष्ट होकर वोट करेंगे। उन्होंने कहा भाजपा का वादा है 'हर युवा को रोजगार, हर घर को राशन और हर महिला की सुरक्षा। देश को और विकसित करने के लिए लोगों के सुझाव लिए जायेंगे। ताकि लोगों के मन की बात को समझकर उसे घोषणा पत्र में समाहित कर पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा संसद का क्षेत्र काफी बड़ा होता है इसलिए सांसद क्षेत्र में कम समय दे पाते हैं। मेरे द्वारा क्षेत्र में पर्याप्त समय दिया गया और विकास कार्य भी किए गए हैं सांसद जी ने भी विकास कार्य में पूर्ण सहयोग किया है। आप सभी भी मोदी जी की कार्यशैली से प्रभावित होंगे और मन से पसंद करते होंगे कि मोदी जी देश के लिए बढ़िया नेता है। इस अवसर पर प्रीतेश दीक्षित,आजाद भदौरिया,ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, टोडरपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय पिंटू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User