पहलगाम हमले में मारे गए ओडिशा के युवक का अंतिम संस्कार, मृतक की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी।मृतकों में ओडिशा के प्रशांत सत्पथी भी शामिल थे। उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बालासोर स्थित उनके आवास पर लाया गया।

Thursday, April 24, 2025 - 10:37
0
पहलगाम हमले में मारे गए ओडिशा के युवक का अंतिम संस्कार, मृतक की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी

बालासोर (आरएनआई) पहलगाम हमले में मारे गए ओडिशा के युवक प्रशांत सत्पथी का अंतिम संस्कार किया गया। सीएम मोहन चरण माझी बालासोर स्थित मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक प्रशांत सत्पथी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिवार के लिए 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता और सत्पथी की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का एलान किया। 

इससे पहले प्रशांत सत्पथी का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बालासोर स्थित उनके आवास पर लाया गया। सीएम मोहन चरण माझी रेमुना ब्लॉक के इशानी गांव में सत्पथी के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सत्पथी की पत्नी प्रिया दर्शनी आचार्य को नौकरी देगी तथा उनके नौ वर्षीय बेटे तनुज की शिक्षा का खर्च उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं और राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में प्रशांत सत्पथी के परिवार के साथ खड़ी है। राज्य सरकार 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता, उनकी पत्नी को नौकरी और उनके बेटे की शिक्षा का खर्च उठाएगी। माझी ने प्रिया दर्शनी के स्वास्थ्य पर भी चिंता व्यक्त की। प्रिया दर्शनी सीएम से बात करते समय बेहोश हो गयी थीं।

प्रशांत सतपथी की बहन ने कहा कि काफी मुश्किलों के बाद हम मेरे भाई और उनके परिवार से संपर्क कर पाए। जब हम उनसे संपर्क में आए तो हमें बताया गया कि मेरा भाई ठीक है। लेकिन बाद में हमें बताया गया कि वह हमले में मारा गया है। हमें यह जानकारी तब मिली जब हम दिल्ली एयरपोर्ट पर थे। 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं। मृतकों में ओडिशा के प्रशांत सत्पथी भी शामिल थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User