पश्चिम बंगाल के बारासात में लगी आग पर पाया गया काबू; बीती शाम करीब साढ़े सात बजे लगी थी भीषण आग

बारासात पुलिस जिले की अधीक्षक प्रतीक्षा झारखरिया ने बताया कि कोलकाता से लगभग 25 किलोमीटर दूर बारासात के कदमबागची में स्थित परिसर अभी भी इतना गर्म है कि किसी के लिए भी अंदर जाना मुश्किल है।

Jun 22, 2025 - 14:53
 0  54
पश्चिम बंगाल के बारासात में लगी आग पर पाया गया काबू; बीती शाम करीब साढ़े सात बजे लगी थी भीषण आग

कोलकाता (आरएनआई) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में एक गोदाम-सह-फैक्टरी परिसर में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग के कर्मचारियों को भारी मशक्कत के बाद आग को बुझाने में कामयाबी मिली। शनिवार शाम को लगी आग ने परिसर के लगभग तीन लाख वर्ग फीट क्षेत्र को प्रभावित किया। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि कुछ पेंट फैक्टरियों के अलावा परिसर में टीवी, एयर कंडीशनर आदि के गोदाम भी थे। 

बारासात पुलिस जिले की अधीक्षक प्रतीक्षा झारखरिया ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि कोलकाता से लगभग 25 किलोमीटर दूर बारासात के कदमबागची में स्थित परिसर अभी भी इतना गर्म है कि किसी के लिए भी अंदर जाना मुश्किल है।

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि गोदाम-सह-फैक्टरी परिसर को ठंडा करने के लिए दस दमकल गाड़ियों को लगाया गया था। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए कम से कम 20 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.