पश्चिम एशिया संकट के बीच सुरक्षित लौटे भारतीय, मिसाइलों और धमाकों के साये में गुजरे खौफनाक पल

Friday, March 6, 2026 - 11:54
0
पश्चिम एशिया संकट के बीच सुरक्षित लौटे भारतीय, मिसाइलों और धमाकों के साये में गुजरे खौफनाक पल

नई दिल्ली (आरएनआई)। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब पश्चिम एशिया में हवाई यातायात पर भी साफ दिखाई देने लगा है। क्षेत्र में सुरक्षा हालात बिगड़ने के कारण कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिसके चलते वहां फंसे भारतीय यात्रियों को वैकल्पिक हवाई मार्गों से स्वदेश लौटना पड़ा। गुरुवार को कई यात्री दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर पहुंचे और उन्होंने युद्ध जैसे हालात के बीच गुजरे डरावने पलों का जिक्र किया।

यात्रियों ने बताया कि दुबई और अबू धाबी से उड़ानें रद्द होने के कारण उन्हें फुजैराह और दम्माम जैसे वैकल्पिक हवाई अड्डों का सहारा लेना पड़ा। क्षेत्र में लगातार बढ़ते तनाव और सुरक्षा चिंताओं के कारण एयरलाइंस ने कई उड़ानें स्थगित कर दी थीं, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। हालांकि भारत सरकार और संबंधित एयरलाइंस के सहयोग से फंसे हुए भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्था की गई और उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भारत लाया गया।

पश्चिम एशिया और यूरोप से लौटे कई यात्रियों ने बताया कि वहां हालात बेहद तनावपूर्ण थे। फुजैराह से दिल्ली पहुंचे एक यात्री ने बताया कि वह काम के सिलसिले में दुबई गए थे, लेकिन अचानक हालात बिगड़ने लगे। उन्होंने कहा कि होटल के कमरे में रहते हुए भी मिसाइल हमलों और धमाकों की आवाजें सुनाई देती थीं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल था। उन्होंने बताया कि अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमले की खबर के बाद स्थिति और गंभीर हो गई और दुबई व अबू धाबी से उड़ानें लगातार रद्द होने लगीं।

यात्रियों के अनुसार आसमान में मिसाइलों की आवाजाही और दूर-दूर तक सुनाई देने वाले धमाकों ने लोगों को भयभीत कर दिया था। कई लोगों ने जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की कोशिश की। ऐसे हालात में भारत सरकार की पहल और एयरलाइंस के सहयोग से वैकल्पिक हवाई अड्डों के जरिए भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालकर स्वदेश पहुंचाया गया। यात्रियों ने सुरक्षित घर लौटने पर राहत की सांस ली और कहा कि यह अनुभव जीवनभर याद रहने वाला है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User