पत्रकार के पुत्र ने लहराया परचम जिले के टॉप टेन में नाम

Saturday, April 26, 2025 - 15:07
Updated: 2 years ago
0
पत्रकार के पुत्र ने लहराया परचम जिले के टॉप टेन में नाम

मथुरा (आरएनआई) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आज घोषित यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणामों में KCGSVM विद्यालय मथुरा जिले के होनहार छात्र रोनित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला टॉप ,10 की लिस्ट में अपना नाम अंकित करा रचा इतिहास, । रोनित ने 600 अंकों में से 547 अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं, जिसमें लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया। रोनित की इस उपलब्धि ने मथुरा के शैक्षिक परिदृश्य में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी इस सफलता को लेकर स्कूल प्रबंधन में और सहपाठियों में खुशी की लहर है। कठिन परिश्रम और लगन का परिणाम रोनित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा पूर्व सैनिक  होशियार सिंह दादी श्रीमती सुमन पिता गजेंद्र सिंह चौधरी पत्रकार माता श्रीमती कमलेश चाचा  जीत चौधरी  व शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया। 

रोनित के माता-पिता ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा, "हमारा बेटा शुरू से ही मेहनती और अनुशासित रहा है। उसकी इस सफलता ने हमें गौरवान्वित किया है।" रोनित के स्कूल के मैनेजर समीर बंसल प्रिंसिपल विनय कुमार वाइस प्रिंसिपल राजीव पाठक  ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा, "रोनित एक मेधावी छात्र है, जिसने अपनी लगन और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। वह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है।"मथुरा के लिए गर्व का पल मथुरा जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी रोनित की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा, "रोनित ने मथुरा का मान बढ़ाया है। उनकी यह सफलता जिले के अन्य छात्रों को प्रेरित करेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User