पटनायक आएंगे पटना, अमित शाह और नीतीश भी बैठेंगे साथ

पटना में होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद यानी ईजेडसी की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने के आने की संभावना है।

Thursday, November 30, 2023 - 10:38
0
पटनायक आएंगे पटना, अमित शाह और नीतीश भी बैठेंगे साथ

पटना, (आरएनआई) दिसंबर माह में ठंड तो जरूर बढ़ेगी लेकिन एक अहम बैठक सियासी गर्मी जरूर बढ़ा देगी। इस बैठक पटना में होने जा रही है। इसका नाम पूर्वी क्षेत्रीय परिषद यानी ईजेडसी की बैठक। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी  और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने के आने की संभावना है। अगर यह लोग आएंगे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी शामिल होना पड़ेगा। पिछले साल ईजेडसी की बैठक कोलकाता में हुई थी। तब नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव को उस बैठक में भेज दिया था। लेकिन इस बार तो यह बैठक पटना में ही हो रही है।  

गठबंधन टूटने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी से सीएम नीतीश कुमार की एक ही मुलाकात जी 20 डिनर में हुई थी। उस वक्त सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी की तस्वीर काफी वायरल हो रही थी। वह भी जब तक सीएम नीतीश इंडी गठबंधन के अगुवा बने हुए थे। बैक टू बैक इंडी गंठन की बैठकें हुई थीं। ऐसे में सीएम नीतीश और पीएम मोदी की मुलाकात की तस्वीर सामने आई तो कयासों का बाजार गर्म हो गया था। अब एक मौका ऐसा आया है कि नीतीश कुमार और अमित शाह की मुलाकात होने वाली है। आगामी इस बार सीएम नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह आमने-सामने हो सकते हैं। वहीं एनडीए गठबंधन से अलग होने के बाद सीएम नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात नहीं हुई है। हाल के दिनों में गृह मंत्री बिहार दौरे पर आए थे तब उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला था। इधर, सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात करने सीएम नीतीश कुमार ओडिशा गए थे। उस वक्त नवीन पटनायक ने इंडी गठबंधन के मीटिंग में शामिल होने से इनकार कर दिया था। ऐसे में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में तीनों नेताओं के बीच मुलाकात काफी खास होने वाली है। 

पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद यानि ईजेडसी की बैठक होने वाली है। ईजेडसी की इससे पहले बैठक कोलकाता में पिछले साल हुई थी। तब नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को उस बैठक में भेज दिया था। लेकिन इस बार तो यह बैठक पटना में ही हो रही है। ऐसे में नीतीश कुमार के पास बैठक से किनारा करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ईजेडसी की यह 26वीं बैठक है। पूर्वी क्षेत्र में बिहार के साथ झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल भी शामिल है। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User