पटना विवि छात्र संघ चुनाव कल, 19059 छात्र 42 बूथ पर डालेंगे वोट

पटना विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्र संघ चुनाव को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। कैंपस में पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

Friday, March 28, 2025 - 14:08
0
पटना विवि छात्र संघ चुनाव कल, 19059 छात्र 42 बूथ पर डालेंगे वोट

पटना (आरएनआई) पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अब 24 घंटे से भी कम समय बच गए हैं। 29 मार्च सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। सभी कॉलेजों को मिलाकर 42 बूथ बनाए गए हैं। इस बार पटना विश्वविद्यालय के 19059 स्टूडेंट्स वोटिंग करेंगे। विश्वविद्याय प्रशासन की मानें तो विवि के सभी कॉलेज के पदाधिकारियों को चुनाव की जानकारी दी जा चुकी है। इधर, विवि प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल देने की मांग की है। पटना पुलिस की टीम भी लगातार विवि में गश्ती कर रही है। मतदान के वक्त भी अतिरिक्त बलों की तैनाती की जाएगी। 

गुरुवार को साइंस कॉलेज में प्रेसिडेंशियल डिबेट हुआ। इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एनएसयूआई, वामदल समेत अलग-अलग छात्र संगठनों से जुड़े अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने भाग लिया। सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी बातों को छात्रों के सामने रखा। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं, प्रोफेसर और शिक्षण स्टाफ भी शामिल हुए। हालांकि चौंकाने वाली यह रही कि इसमें कुलपति शामिल नहीं हुए। डिबेट खत्म होने के कुछ देर बाद यानी शाम चार बजे से चुनाव प्रचार रोक दिया गया। अब प्रत्याशी केवल डोर टू डोर कैंपेन ही कर सकते हैं। पटना विवि चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव हो रहे हैं। अध्यक्ष पद पर अभाविप से मैथिली मृणालिनी, एनएसयूआई से मनोरंजन राजा, एआईएसए से विश्वजीत, दिशा से ऋतिक रोशन, एआईडीएसओ से लक्ष्मी कुमारी और छात्र राजद से प्रियंका कुमारी चुनाव लड़ रही हैं।

छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान केंद्र की संख्सा कुल 42 है। इनमें पटना वीमेंस कॉलेज में सबसे अधिक नौ बूथ बनाये गये हैं। कारण यह है कि सबसे ज्यादा छात्राओं की संख्या 4461 यहीं है। इसके बाद मगध महिला कॉलेज में पांच बूथ, बीएन कॉलेज और पटना कॉलेज में पांच-पांच बूथ बनाये गये। वहीं पटना साइंस कॉलेज और वाणिज्य महाविद्यालय में तीन-तीन बूथ बनाये हैं। दरभंगा हाउस में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User