पटना में जुटा विपक्ष: राहुल गांधी पहुंचे वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने
17 अगस्त से बिहार में शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा का समापन आज पटना में कांग्रेस व्यापक पैमाने पर कर रही है।
पटना (आरएनआई) वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए झारखंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिवसेना के चर्चित नेता संजय राउत, राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता सुप्रिया सुले आदि गांधी मैदान पटना पहुंच चुके हैं। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इस यात्रा में पहले दिन से राहुल गांधी के साथ कदमताल कर रहे हैं, वह तो रहेंगे ही। कार्यकर्ताओं के साथ गांधी मैदान जा रहे माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि आज यात्रा का समापन है, लेकिन एक बस एक पड़ाव है। मतदाताओं के अधिकार के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। आज का दिन ऐतिहासिक होगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा का आज अंतिम दिन है। इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आज पटना में पदयात्रा करेंगे। यह यात्रा गांधी मैदान से शुरू होेकर पटना हाईकोर्ट में मौजूद अंबेडकर मूर्ति तक (चार किमी) जाएगी। राहुल गांधी ने इस यात्रा को 'गांधी से अंबेडकर' तक नाम दिया है। कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। पूरा पटना इंडिया गठबंधन के नेताओं के बैनर और पोस्टरों से पाट दिया गया है। गांधी मैदान में नेताओं की भीड़ जुटने लगी है। इस यात्रा में पूरे देश के विपक्ष के नेता शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा', सिर्फ एक यात्रा नहीं, जन क्रांति बन चुकी है। इसने बिहार को अपने अधिकारों के लिए लड़ने का हौसला दिया और 'वोट चोरी' के खिलाफ खुली लड़ाई का आगाज किया। हमारे साथ जुड़ें और पटना पहुंच चुकी अधिकारों की इस यात्रा के साक्षी बनें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



