पटना जंक्शन के सामने होटल में लगी भीषण आग

बिहार की राजधानी पटना में पाल होटल कई जगह हैं। इनमें पटना जंक्शन के पास स्थित पाल होटल में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। बगल की बिल्डंग तक भी आग पहुंच चुकी है। पटना किराना को बचाने का प्रयास चल रहा है।

Thursday, April 25, 2024 - 11:12
0
पटना जंक्शन के सामने होटल में लगी भीषण आग

पटना (आरएनआई) राजधानी पटना में जंक्शन के ठीक सामने स्थित बहुमंजिले पाल होटल में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। सुबह करीब साढ़े 10 बजे आग की सूचना सामने आयी और लगभग आधे घंटे के अंदर पूरी बिल्डिंग आग और धुएं से भर गई। होटल के बगल वाली बिल्डिंग में भी आग पहुंच गई और दोनों बिल्डिंग से सिर्फ आग और धुआं ही दिखा। इससे सटे पटना किराना को भी आग से खतरा है। अग्निशमन दस्ते का इंतजाम इस आग के सामने कमजोर साबित हो रहा है। बिल्डिंग के सामने स्थित पुल पर भी भीषण जाम लग गया है और स्टेशन रोड भी पूरी तरह जाम है। इधर, अगलगी के करीब डेढ़ घंटे बाद एक शख्स की लाश बाहर निकाली गई है। स्थानीय लोगों का दावा है एक या दो लोगों की लाशें अब भी होटल के अंदर ही है।

पहले नीचे गैस से आग लगी थी इसके बाद धीरे-धीरे हवा के झोका के साथ पूरे बिल्डिंग में आग लग गई। इस घटना में तीन लोगों के जलने की सूचना है। उन तीन में एक युवती के साथ दो युवक हैं। कई लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया है। बताया जा रहा है कि छह लोग अब भी अंदर फंसे हुए हैं।

फायर ब्रिगेड की टीम की मानें तो अब तक 30-35 लोगों को होटल से बाहर निकल गया है। रेस्क्यू अभी भी जा रही है। आग इतनी प्रचंड है कि लोग अंदर जाने से कतरा रहे हैं। इधर, जिन लोगों को फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला, उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा जा रहा है। मौके पर छोटे बड़े अग्निशमन के लगभग दर्जन भर गाड़ियां मौजूद हैं। लगातार आज को बुझाने का काम किया जा रहा है।भीषण आग ने पाल होटल के पास के दो अन्य होटलों में भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। हवा तेज होने के कारण पाल होटल के दाहिनी तरफ के दोनों होटल भी आग की जद में आ गए। अब तक करोड़ों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User