पंचायत मंत्री के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल! पूर्व विधायक पर आरोप?

Tuesday, March 21, 2023 - 21:58
0
पंचायत मंत्री के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल! पूर्व विधायक पर आरोप?
पंचायत मंत्री के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल! पूर्व विधायक पर आरोप?

गुना। मध्यप्रदेश में अभी विधानसभा चुनाव दूर है लेकिन चुनावी विसात के पूर्व ही अपनी अपनी उम्मीदवारी को लेकर अभी से हथकंडे अपनाए जाने से नया विवाद शुरू हो गया है। यह विवाद भाजपा के पूर्व विधायक की fb से सामने आया है। दरअसल,बीते दिनों फतेहगढ़ में स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ था, जिसका आयोजन पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया थे। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन को लेकर अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। हाल में पंचायत मंत्री सिसोदिया के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट की गई है। लेकिन गजब हैरानी की बात तो यह है कि जिस अकाउंट से ये पोस्ट की गई है, वह भाजपा के ही पूर्व विधायक का बताया जा रहा है। हालांकि विवादित वाइरल पोस्ट को लेकर पूर्व विधायक सोशल मीडिया पर ऐसी किसी भी पोस्ट को करने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि किसी ने साजिश के तहत उनके नाम से झूठी आईडी बनाकर ऐसा किया है। वतादे कि हाल ही में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा फतेहगढ़ में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया गया था। इसी स्वास्थ्य शिविर को लेकर पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की गई है। पोस्ट में लिखा गया है कि ‘श्रीमान मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा जो कैम्प लगाया गया, उसमें मरीजों से मैं लगातार संपर्क में हूं. आज तीसरा दिन है और मरीजों का कहना है कि सिर्फ जांचें हो रही हैं. जब 4-5 दिन आप जांच में ले रहे हो, तो मरीजों का इलाज कब करवाओगे माननीय जी, या पागल बनाकर गुमराह करते रहोगे"" सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति का नाम राजेन्द्र सिंह सलूजा बताया जा रहा है, जो कि भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं . सोशल मीडिया अकाउंट पर नाम के आगे जो फोटो थी, वो भी पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह सलूजा की थी। इस विवादित वाइरल पोस्ट को लेकर राजेन्द्र सिंह सलूजा ने इसके खिलाफ सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है. सलूजा ने बताया कि उनके नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट की गई है, उन्होंने किसी भी सोशल मीडिया ग्रुप पर इस प्रकार की पोस्ट नहीं डाली है। उन्होंने कहा कि वे खुद भी बमोरी विधानसभा से भाजपा का टिकिट मांग रहे हैं, जो साजिशकर्ताओं को अच्छा नहीं लग रहा है. इसलिए जानबूझकर विवाद को जन्म दे रहे हैं। दरअसल गुना की बमोरी विधानसभा से महेंद्र सिंह सिसोदिया वर्तमान भाजपा विधायक ओर पंचायत मंत्री हैं, वहीं पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह सलूजा भी बमोरी से भारतीय जनता पार्टी से टिकिट मांग रहे हैं। सलूजा का कहना है कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश की गई है. राजेन्द्र सिंह सलूजा ने बताया कि उन्होंने कभी फेसबुक आईडी बनाई ही नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User