पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन

Friday, September 15, 2023 - 14:13
Updated: 3 years ago
0

गुना। (आरएनआई) बीते कई दिनों से चल रही पटवारियों की हड़ताल के तहत गुना जिला मुख्यालय पर अपनी मांगों को लेकर पटवारीयों की चल रही हड़ताल का पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन किया। कहा कि घोषणा का अधिकार नही है, मुख्यमंत्री जी सभी वर्ग की समस्यायों को सुन कर हल करेंगे।उन्होंने कहा कि इसको लेकर वह मुख्यमंत्री जी से में भी चर्चा करूँगा। मंत्री सिसोदिया ने कहा कि मांग करना आपका अधिकार है,लेकिन आप अपने काम को भी देखे क्योकि हजारो-लाखो लोग अपने कामो को लेकर परेशान हो रहे है। में चाहता हूं कि आप पटवारियों का एक डेलिगेशन मेरे साथ चले, में राजस्व मंत्री से आप की बात करवा दूंगा,वह मेरे अच्छे मित्र भी है। आशा है माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर आपकी मांगो का निराकरण हम प्रयास करेंगें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User