चर्चित आत्माराम पारदी हत्याकांड मामले में निलंबित एसआई पर पुलिस ने किया 10 हजार का इनाम घोषित

Tuesday, February 21, 2023 - 21:45
0
चर्चित आत्माराम पारदी हत्याकांड मामले में निलंबित एसआई पर पुलिस ने किया 10 हजार का इनाम घोषित

गुना। जिले के चर्चित आत्माराम पारदी हत्याकांड मामले निलंबित एसआई पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है, दरअसल   निलंबित SI रामवीर कुशवाह की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित करते हुए सोमवार को PHQ ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

गुना के धरनावदा पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम कनेरा का आत्माराम पारदी 9 जून 2015 को गायब हो गया था। उसके गायब होने के मामलें में उसकी बूढ़ी मां अप्पी बाई व रिश्तेदारों सुलोचना आदि ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मियों ने उसे गोली मार दी और फिर उसे गाड़ी में डालकर कही ले गए, उसके बाद से आत्माराम का कुछ पता नहीं चला, परिजनों ने पुलिस पर आत्माराम की हत्या करने का आरोप लगाया था।

वर्ष 2015 में लापता हुए आत्माराम पारदी के मामले में हाई कोर्ट की सख्ती के बाद CID सक्रिय हुई और लगातार कार्यवाई कर रही है। पिछले महीने ही इस मामले में हत्या की धारा बढ़ाई गई है। वहीं इसी महीने CID की टीम ने रामवीर कुशवाह के घर सहित जगह-जगह उसे पेश होने के नोटिस चस्पा किये थे। साथ ही उस पर इनाम घोषित करने के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल को प्रतिवेदन भी भेजा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User