निलंबन के बावजूद विधानसभा पहुंचे राहुल ममकूटाथिल, कांग्रेस नेताओं की नाराज़गी के बाद लौटे

कांग्रेस नेता इस मामले से खुद को अलग करते दिखे और उन्होंने कहा कि पार्टी को ममकूटाथिल के विधानसभा आने पर प्रतिक्रिया देने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि वह अब कांग्रेस के सदस्य नहीं हैं।

Monday, September 15, 2025 - 16:08
0
निलंबन के बावजूद विधानसभा पहुंचे राहुल ममकूटाथिल, कांग्रेस नेताओं की नाराज़गी के बाद लौटे

तिरुवनंतपुरम (आरएनआई) पलक्कड़ के निलंबित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटाथिल सोमवार को केरल विधानसभा पहुंचे। यौन दुराचार के आरोप लगने के बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पार्टी सदस्यता से निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद राहुल ममकूटाथिल पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नेमोम शजीर और कुछ अन्य दोस्तों के साथ विधानसभा सत्र शुरू होने के कुछ मिनट बाद राहुल सदन पहुंचे।

विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने कथित तौर पर सदन में उनकी उपस्थिति पर आपत्ति जताई। हालांकि अन्य सदस्यों की ओर से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं देखी गई। सदन पहुंचने के कुछ देर बार उन्हें एक कागज पर कुछ लिखते हुए देखा गया, जो कथित तौर पर कांग्रेस पार्टी की ओर से प्राप्त एक नोट का जवाब था, जवाब देने के बाद में राहुल सदन से चले गए। विधानसभा के बाहर मीडिया ने उन्हें घेर लिया, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

एसएफआई कार्यकर्ताओं ने विधायक छात्रावास के पास उनके वाहन को रोका और कुछ देर विरोध प्रदर्शन भी किया। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटा दिया। पलक्कड़ के विधायक राहुल ममकूटाथिल और न ही पार्टी नेतृत्व ने इस बारे में कोई स्पष्टीकरण दिया कि क्या वह आने वाले दिनों में वे सत्र में भाग लेंगे या नहीं। इस बीच कांग्रेस नेता इस मामले से खुद को अलग करते दिखे और उन्होंने कहा कि पार्टी को ममकूटाथिल के विधानसभा आने पर प्रतिक्रिया देने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि वह अब कांग्रेस के सदस्य नहीं हैं।

लोकसभा सांसद कोडुक्कुन्निल सुरेश ने कहा, 'वह अब कांग्रेस संसदीय दल के सदस्य नहीं हैं। इसलिए हम उनसे संबंधित किसी भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए उत्तरदायी नहीं हैं।' वरिष्ठ माकपा नेता ई. पी. जयराजन ने भी सदन में ममकूटाथिल के आने की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका आना सदन में जानबूझकर समस्याएं पैदा करने की कोशिश है, और उनका यह कदम जनता और विधानसभा का अपमान है। ममकूटाथिल ने हाल ही में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। मलयालम अभिनेत्री रिनी एन जॉर्ज ने बिना नाम लिए राहुल ममकूटाथिल पर दुर्व्यहार करने का आरोप लगाया था। इसके बाद, कुछ अन्य महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति ने भी राहुल पर इसी तरह के आरोप लगाए थे। इन आरोपों के चलते उन्हें कांग्रेस पार्टी से भी निलंबित कर दिया गया था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User