निर्वाचन आयोग ने जारी किया टोल फ्री नंबर, मतदाता कर सकते हैं अपनी शंका का समाधान

Thursday, August 10, 2023 - 19:25
Updated: 3 years ago
0
निर्वाचन आयोग ने जारी किया टोल फ्री नंबर, मतदाता कर सकते हैं अपनी शंका का समाधान

भोपाल। (आरएनआई) मप्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है, आज गुरुवार को निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए राज्य स्तरीय टोल फ्री नंबर 180023301950  जारी किया है इस नंबर पर कॉल कर मतदाता निर्वाचन से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश अनपुम राजन ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए राज्य स्तरीय कॉल सेंटर स्थापित किया गया है, जिसका टोल फ्री नंबर 180023301950 है। श्री राजन ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार जानकारी, सहायता एवं शिकायत के लिए मतदाता कार्यालयीन समय पर टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। यह पूरी तरह से नि:शुल्क है। टोल फ्री नंबर के माध्यम से मतदाताओं की समस्या का त्वरित निदान किया जाएगा।

श्री राजन ने बताया कि राज्य स्तरीय टोल फ्री नंबर के साथ ही प्रदेश के सभी 52 जिलों में 1950 के कॉल सेंटर स्थापित किए गए हैं। मतदाता 1950 पर कॉल कर निर्वाचन से जुड़ी कोई भी जानकारी, शिकायत जिले में ही दर्ज करा सकते हैं। जिला स्तर पर ही उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। एक जिले से यदि कोई मतदाता दूसरे जिले के कॉल सेंटर पर फोन करते हैं तो उन्हें 1950 के आगे संबंधित जिले का एसटीडी कोड लगाना होगा। श्री राजन ने बताया कि जिले में स्थापित किए गए कॉल सेंटरों की मुख्यालय स्तर से निगरानी भी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User