नारेबाजी से नाराज ममता बनर्जी ने हावड़ा स्टेशन पर मंच पर बैठने से इनकार किया

हावड़ा स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब नाराज दिख रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंच पर बैठने से इनकार कर दिया। यहां से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जानी थी।

Friday, December 30, 2022 - 21:30
0
नारेबाजी से नाराज ममता बनर्जी ने हावड़ा स्टेशन पर मंच पर बैठने से इनकार किया

कोलकाता, 30 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। हावड़ा स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब नाराज दिख रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंच पर बैठने से इनकार कर दिया। यहां से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जानी थी।

रेलवे स्टेशन पर आई भीड़ के एक वर्ग द्वारा की गई जोरदार नारेबाजी से बनर्जी परेशान दिखीं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने बनर्जी को शांत करने के प्रयास किए जो विफल रहे और मुख्यमंत्री मंच के सामने कुर्सी पर बैठ गईं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को हावड़ा और पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाई और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

बाद में, मेट्रो रेल की सवारी के बाद, रेल मंत्री वैष्णव ने तारातला में पत्रकारों के साथ बात करते हुए इस घटना को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को ‘‘आदर’’ और ‘‘सम्मान’’ के साथ आमंत्रित किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी कोई बात नहीं हुई कि नाराज होने की बात हो। कार्यकर्ता नारे लगाते हैं।’’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User