नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिंकजा, 80 लाख रुपए की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mar 20, 2024 - 23:06
Mar 20, 2024 - 23:06
 0  6.5k
नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिंकजा, 80 लाख रुपए की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

भिंड (आरएनआई) मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थ का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भिंड पुलिस ने अवैध स्मैक को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ फूप थाना पुलिस ने 818 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए बॉर्डर पर चेकिंग की जा रही है इस दौरान थाना फूप पर अन्तर्राज्यीय बॉर्डर नाका बरही बनाया गया है। जिस पर लगातार पुलिस टीम द्वारा चेंकिग की कार्रवाई की जा रही है। इस नाकें पर दिनांक 19 मार्च 2024 को एक संदिग्ध व्यक्ति जिसकी सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी थाना फूप द्वारा पुलिस टीम को सक्रीय किया गया एवं नाके पर चैंकिग लगाई गई। तभी संदिग्ध व्यक्ति हाथ में थैला लिये हुए इटावा तरफ से पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम की चेकिंग को देख व्यक्ति भागने लगा तो वह हडबडाहट में गिर गया। पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति को घेरकर पकड लिया गया। तथा हाथ में लिए थैले की तलाशी लेने पर उसके अन्दर 04 पैकिट अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के रखे हुए मिलें। जिनका कुल बजन 818 ग्राम बरामद किया गया। जिसका अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब 80 लाख रुपये है। आरोपी के विरुद्ध थाना फूप में अपराध क0 59/24 धारा 8/21 स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) पंजीबद्ध किया गया है।


इस सम्बन्ध में आरोपी से पूछताछ करने पर बताया गया कि वह स्मैक बैचने के लिये जा रहा था। आरोपी अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर है। जिस पर पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ खरीदने व बैचने के सम्बन्ध में अलग-अलग राज्यों में (उ०प्र०, म०प्र०) अपराध दर्ज है जिनकी जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस सम्बन्ध में आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिससे और भी खुलासे होने की सम्भावना है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0