नवादा में भारी मात्रा में विदेशी शराब से लदी बोलरों को पुलिस ने किया जप्त, कारोबारी फरार

सन्नी भगत

Friday, January 6, 2023 - 18:18
Updated: 4 years ago
0
नवादा में भारी मात्रा में विदेशी शराब से लदी बोलरों को पुलिस ने किया जप्त, कारोबारी फरार
नवादा में भारी मात्रा में विदेशी शराब से लदी बोलरों को पुलिस ने किया जप्त, कारोबारी फरार

नवादा। बिहार में शराबबंदी कानून लागू है. इस कानून को लेकर सरकार सख्त है और इस कानून को और सख्ती से लागू कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसके लिए प्रदेश की शासन और प्रशासन ने कमर कस रखी है. लगातार शराब माफियाओं पर नकेल कसा जा रहा है.

जिले के परनाडावर थाना की पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक बोलेरों से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को जप्त किया हैं. वहीं पुलिस को देख शराब कारोबारी और चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गए. वहीं पुलिस ने तस्करी में इस्तमाल किये गए वाहन को भी जब्त कर लिया है और पुलिस शराब विक्रय करने वाले उस संदिग्ध की तलाश में जुट गई है.

गौरतलब हो की नवादा पुलिस के द्वारा अवैध शराब की बिक्री और नशे के कारोबार के खिलाफ युद्ध स्तर पर कारर्वाई और धरपकड़ जारी है.फिर भी बिहार में अवैध शराब का कारोबार चरम पर है. बिहार की सीमा से सटे प्रदेशों से बड़ी मात्रा में शराब की खेप बिहार पहुंचाने का प्रयास किया जाता रहा है. इस प्रयास में कई बार शराब माफियाओं को सफलता मिलती है तो कई बार माफियाओं के द्वारा प्राशासन को चकमा देकर शराब को प्रदेश में पहुंचा भी दिया जाता है. शराब माफिया के इस खेल की खबरें लगातार सुर्खियों में रहती है.

हालांकि इस सब के बीच नवादा पुलिस को सफलता हाथ लगी है. जहां पर गुप्त सूचना के आधार पर चैकिंग के दौरान झारखंड नंबर के बोलेरो से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User