नवादा में पुलिस का इकबाल खत्म, खुद फैसला करने लगे लोग, साइकिल चोरी आरोप में एक यूवक को जमकर पीटा

Sunday, January 15, 2023 - 23:14
Updated: 4 years ago
0
नवादा में पुलिस का इकबाल खत्म, खुद फैसला करने लगे लोग, साइकिल चोरी आरोप में एक यूवक को जमकर पीटा

बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के कारण लोगों का विश्वास पुलिस से उठ चुका है और शायद यही कारण है कि न सिर्फ अपराधी बल्कि आम लोगों के बीच वर्दी का एतबार समाप्त होता जा रहा है. और लोग कानून को अपने हाथ में लेते हुए देखे जा रहे हैं.नवादा से एक ऐसी घटना सामने आई है जहां साइकल चोरी के मामले में लोगों ने एक नाबालिग को तालिबानी सजा दी है.साइकल चोरी के आरोप में नाबालिग की घंटो चले इस पिटाई के बाद भी जब लोगों का जी नहीं भरा तो लोगो ने उसे बिजली के खंभे में बांध कर छोड़ दिया.इस दौरान नाबालिग रहम की भीख मांगता रहा, रोता रहा, दर्द से कराहता रहा. पर किसी को भी उस पर रहम नहीं आई. बाद में आरोपी युवक के द्वारा दोस्त के द्वारा ले जाने वाले साइकिल को मांग कर ला देने के आश्वासन के बाद भीड़ ने उसे सरेआम थूक चटवा कर छोड़ दिया.घटना रोह थाना क्षेत्र के कुम्हरावां गांव की है. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि नवादा मे लोगों के बीच कानून का भय समाप्त हो चुका है और लोग फैसला ऑन द स्पॉट देते हुए देखे जा रहे हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User