नवादा में अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन सख्त, बालू लदे तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर को विभाग ने किया जप्त

सन्नी भगत

Monday, December 26, 2022 - 21:29
Updated: 4 years ago
0
नवादा में अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन सख्त, बालू लदे तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर को विभाग ने किया जप्त
नवादा में अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन सख्त, बालू लदे तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर को विभाग ने किया जप्त

नवादा। नवादा में खनन विभाग ने बालू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.खनन विभाग की टीम ने हिसुआ थाना क्षेत्र के सोनसा से बालू लदे तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर को जप्त किया है.माइनिंग इंस्पेक्टर रुकैया खातून ने बताया कि हिसुआ बाजार के मेन रोड से बालू लेकर जा रहे तीन हाईवा और सोनसा बालू घाट से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जप्त कर थाना को सौंप दिया गया है.माइनिंग इंस्पेक्टर ने जप्त किए गए सभी वाहनों के मालिक और चालक के ऊपर हिसुआ थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाया है. वहीं पुलिस मामला दर्ज एक बालू माफियाओं की तलाश में जुट गई है.

गौरतलब हो की खनन विभाग और पुलिस के अधिकारी लगातार अवैध बालू खनन के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. इसके बाद भी जिले के नदी में बालू की लूट नहीं रुक रही. अहले सुबह और देर शाम बालू माफिया एक्टिव हो जाते हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User