नगर आयुक्त ने की जनसुनवाई

Tuesday, April 15, 2025 - 18:22
Updated: 2 years ago
0
नगर आयुक्त ने की जनसुनवाई

मथुरा (आरएनआई) जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही किए जाने के लिए प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में इस बार नगर आयुक्त ने लोगों की समस्याएं सुनीं। ंनगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में प्रातः 10 बजे से जनसुनवाई की गयी। वृंदावन में चंद्र प्रकाश पाठक अपर नगर आयुक्त ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। जनसुनवाई में नगर आयुक्त महोदय द्वारा सभी शिकायत कर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम मथुरा वृन्दावन में कुल 16 शिकायत प्राप्त हुयी, जिनमें से 8 शिकायतों का निस्तारण टीम को भेजकर तत्काल करा दिया गया शेष लंबित 8 शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। नगर आयुक्त महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त हुयी शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कराया जाये। जनसुनवाई में रामजी लाल अपर नगर आयुक्त, अनिल कुमार अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान, मोहम्मद अनवर ख्वाजा महाप्रबंधक जल, डॉ. गोपाल बाबू गर्ग नगर स्वास्थ्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User