नई दिल्ली में इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, पीएम मोदी और कांग्रेस नेताओं ने याद किया
नई दिल्ली (आरएनआई) नई दिल्ली में बुधवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर संदेश जारी कर इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उन्हें देश की प्रमुख और प्रभावशाली नेताओं में से एक बताया।
इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। वह 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 31 अक्टूबर 1984 तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। 31 अक्टूबर 1984 को उनका निधन हो गया था। आज भी उनका राजनीतिक योगदान भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण अध्याय माना जाता है।
नई दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शक्ति स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी भाग लिया और पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



