“नंद के आनंद भयो…” देशभर में जन्माष्टमी की धूम, मथुरा-वृंदावन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Aug 17, 2025 - 00:09
 0  1.5k
“नंद के आनंद भयो…” देशभर में जन्माष्टमी की धूम, मथुरा-वृंदावन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नई दिल्ली/मथुरा (आरएनआई) देशभर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी आज बड़े ही हर्षोल्लास और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण के भक्त विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस शुभ अवसर पर मथुरा-वृंदावन में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है।

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को इस बार “ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर सजाया गया है। मंदिर परिसर को फूलों और रोशनियों से भव्य स्वरूप दिया गया है। कटरा केशवदेव स्थित जन्मस्थान परिसर में भागवत भवन में भगवान की दिव्य प्राकट्य लीला सम्पन्न की जाएगी।

सुबह से ही मंदिरों में भजन-कीर्तन, दर्शन-पूजन और विशेष अनुष्ठान चल रहे हैं। हर ओर “जय श्रीकृष्ण” और “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारे गूंज रहे हैं।

श्रद्धालुओं का सैलाब
मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
जन्मभूमि मंदिर के सामने भक्तों की लंबी कतारें लगीं।
देशभर से आए श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण के दर्शन किए और भक्ति का आनंद लिया।

विशेष आकर्षण
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर का गर्भगृह इस बार सिंदूर पुष्प महल की तरह सजाया गया।
भगवान कृष्ण को चांदी से सुसज्जित गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा।
मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाकर उत्सव का माहौल बनाया गया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम
जन्माष्टमी के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। यातायात को सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस अवसर पर श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि भगवान कृष्ण की प्राकट्य लीला और अलौकिक झांकी देखने के लिए देशभर से श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.