धूप लगने से वृद्धा की मौत
फतेहपुर (आरएनआई) ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम लदिगवां रिश्तेदारी में आई 80 वर्षीय वृद्ध महिला गुरूवार की दोपहर शौचक्रिया के लिए जाते समय तेज धूप लग जाने के कारण मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के थाना गिरवां गांव सेवडा निवासी जुम्मन अली की पत्नी ननकई रिश्तेदारी में ललौली थाने के लदिगवां आई थी। बताते हैं कि दोपहर व शौचक्रिया के लिए जा रही थी। इसी दौरान तेज धूप होने के कारण वहीं गिर गयी और कुछ देर बाद उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

