धनतेरस पर 100 बरस बाद त्रिग्रही योग, इन तीन राशियों के आएंगे अच्छे दिन

इस साल धनतेरस पर 100 साल बाद त्रिग्रही योग यानी त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, वैधृति योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। इन योगों का प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से लाभकारी होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में बड़ी उन्नति हो सकती है। 

Sunday, October 27, 2024 - 07:27
0
धनतेरस पर 100 बरस बाद त्रिग्रही योग, इन तीन राशियों के आएंगे अच्छे दिन

नई दिल्ली (आरएनआई) नतेरस नाम "धन" और "तेरस" शब्दों से आया है जहां धन का अर्थ धन और समृद्धि है और तेरस का अर्थ हिंदू कैलेंडर का 13 वां दिन है। इस दिन भगवान धन्वतरि जो स्वास्थ्य के देवता हैं उनकी पूजा की जाती है। इनकी आराधना से रोग से मुक्ति मिलती है।  धनतेरस के दिन कुबेर देव और देवी लक्ष्मी की पूजा करने की भी परंपरा है। इस साल धनतेरस पर 100 साल बाद त्रिग्रही योग यानी त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, वैधृति योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। इन योगों का प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से लाभकारी होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में बड़ी उन्नति हो सकती है। 

धनतेरस पर इस बार 100 साल बाद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, धनत्रयोदशी यानी धनतेरस के दिन त्रिग्रही योग, त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, लक्ष्मी नारायण योग, शश महापुरुष राजयोग कुल 5 शुभ संयोग बन रहे हैं। ऐसे में पूजा और खरीदारी का विशेष लाभ मिलेगा। 
इंद्र योग - 28 अक्टूबर 2024, सुबह 6:48 - 29 अक्टूबर 2024, सुबह 07:48 तक 
त्रिपुष्कर योग - 06:31 - सुबह 10:31 (29 अक्टूबर)
लक्ष्मी-नारायण योग - धनतेरस के दिन वृश्चिक राशि में शुक्र और बुध एक साथ विराजमान रहेंगे, ऐसे में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। 

इस दिन बनने वाला योग कर्क राशि के लिए बेहद शुभ माना जाएगा। आपको अप्रत्याशित आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार के सहयोग से आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। इस दौरान विलासिता की वस्तुएं भी घर में आती हैं।

तुला राशि वाले लोग बिजनेस में बड़े सौदे कर सकते हैं, यानी भविष्य में अच्छा मुनाफा संभव है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु राशि वालों के लिए यह आय में भारी वृद्धि का समय होगा। नए स्रोतों से आर्थिक लाभ हो सकता है। इस अवधि में विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, विशेषकर सरकारी नौकरियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

Follow        RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User