धन तेरस पर सेवा भारती में मनाई गई भगवान धन्वंतरी जयंती

Oct 29, 2024 - 15:49
Oct 29, 2024 - 15:50
 0  756
धन तेरस पर सेवा भारती में मनाई गई भगवान धन्वंतरी जयंती

गुना (आरएनआई) सेवा भारती अन्नपूर्णा भोजनालय जिला चिकित्सालय परिसर में भगवान धन्वंतरि जी का पूजन अर्चन कर जयंती कार्यक्रम आरोग्य भारती एवं वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी अशोक अग्रवाल अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि  डॉ निर्मल सोनी , डॉ रामवीर सिंह रघुवंशी, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली एवं सिविल सर्जन डॉ आर एस भाटी की अध्यक्षता में भगवान धन्वंतरी जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा भगवान धन्वंतरि जी के बारे में विस्तार से सभी को बताया। समाज सेवी अशोक अग्रवाल ने कहा कि भगवान धन्वंतरि जी का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व गहरा है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करके लोग न केवल स्वास्थ्य की प्राप्ति का वरदान प्राप्त करते हैं, बल्कि अपनी संपूर्ण जीवन शैली में आयुर्वेद के सिद्धांतों को भी अपनाने का प्रयास करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर धनतरेस पर्व की बधाई देकर खुशियां मनाई और सेवा भारती भोजनालय में उपस्थित मरीजों के अटेंडर को भोजन प्रसादी और मिठाई वितरण कर यह पर्व मनाया गया। इस मौके पर डॉ एम एल मंगल ,डॉ कपिल रघुवंशी, डॉ अरुना रघुवंशी, डॉक्टर सचिन सोनी, विजय श्रीवास्तव, दिलीप सक्सेना, बीडी शर्मा, वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं पीएम अत्रे,अजमेर सिंह भिड़े ,भोले शंकर भार्गव, प्रताप सिंह परिहार, राजेश श्रीवास्तव, रंगेश श्रीवास्तव, जगदीश श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव भंवरलाल पंत,  अनिल बेलसर, राजेश चौहान, सुनील पांडे, नरेंद्र सिंह सेंगर, कमलापति सोनी, प्रकाश सक्सेना, विनोद खंडेलवाल, विवेक सिंघल, जितेंद्र लोधी, अशोक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम का आभार बृजेश श्रीवास्तव ने किया गया।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0