'दो रुपये वाले डॉक्टर' एके गोपाल का निधन, कन्नूर के लोकप्रिय चिकित्सक को सीएम विजयन ने दी श्रद्धांजलि

कन्नूर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एके रैरू गोपाल (80 वर्ष) का रविवार को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। डॉ. एके रैरू गोपाल  पिछले पांच दशक से अपने क्लिनिक में गरीब मरीजों का सिर्फ 2 रुपये शुल्क लेकर इलाज कर रहे थे।  उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।

Aug 3, 2025 - 14:49
 0  108
'दो रुपये वाले डॉक्टर' एके गोपाल का निधन, कन्नूर के लोकप्रिय चिकित्सक को सीएम विजयन ने दी श्रद्धांजलि

कन्नूर (आरएनआई) डॉ. गोपाल हर दिन सुबह 4 बजे से शाम 4 बजे तक अपने आवास ‘लक्ष्मी’ में स्थित क्लिनिक में मरीजों का इलाज करते थे। कन्नूर जिले के साथ-साथ आस-पास के जिलों से सैकड़ों मरीज बच्चे और बुजुर्ग इलाज के लिए उनके पास आते थे।

वे अपने इलाके में 'लोगों के डॉक्टर' और 'दो रुपये वाले डॉक्टर' के नाम से लोकप्रिय थे। स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों के चलते उनकी सेवा का समय बदल कर सुबह 6 बजे से दोपहर 4 बजे कर दिया गया था। डॉ. गोपाल उन मरीजों को दवाइएं भी मुफ्त में देते थे जो उन्हें खरीदने के लिए पैसे नहीं होते थे।

उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते मई 2024 में उन्हें अपना क्लिनिक बंद करना पड़ा। जो इस क्षेत्र के गरीबों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था। सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर पय्यंबलम में किया जाएगा।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने  डॉ. रैरू गोपाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने संदेश में सीएम ने कहा, पिछले पचास वर्षों से वे परामर्श के लिए केवल दो रुपये लेते रहे। लोगों की सेवा करने की उनकी प्रतिबद्धता ग़रीब मरीज़ों के लिए बड़ी राहत थी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.