देहरादून-बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, उत्तराखंड में 64 सड़कें बंद
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद आज राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को उमस से राहत मिली।
देहरादून (आरएनआई) उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि पांच अगस्त तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।
प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 64 सड़कें बंद हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की 52 सड़के हैं। सड़कें बंद होने से ग्रामीणों के साथ ही यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी जिले में सबसे अधिक 13 सड़कें बंद हैं। जबकि टिहरी में पांच, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में 11-11, पौड़ी में दो और नैनीताल में चार सड़कें बंद हैं। देहरादून और चमोली में सात-सात, बागेश्वर में तीन और अल्मोड़ा जिले में एक सड़क मलबा आने से बंद है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



