देहरादून के सर्किल क्लब में फ्लेम शो से हादसा, दो बार टेंडर झुलसे, सैकड़ों लोग बचे

Oct 13, 2025 - 11:00
 0  162
देहरादून के सर्किल क्लब में फ्लेम शो से हादसा, दो बार टेंडर झुलसे, सैकड़ों लोग बचे

देहरादून (आरएनआई) देहरादून के राजपुर रोड स्थित सर्किल क्लब में शनिवार देर रात एक पार्टी के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। मनोरंजन के लिए किए जा रहे फ्लेम शो में आग पलटकर बार टेंडरों पर भड़क उठी। हादसे में दो टेंडरों के चेहरे और गर्दन झुलस गए, जबकि क्लब में मौजूद सैकड़ों लोग बाल-बाल बच गए।

जानकारी के मुताबिक, तेज संगीत और डांस के बीच बार टेंडर शराब में आग लगाकर उसे मुंह से उड़ाकर करतब कर रहे थे। इसी दौरान एक चिंगारी पलटकर उन पर ही भड़क गई। कुछ ही सेकंड में आग ने दोनों के चेहरे को घेर लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। सूचना मिलते ही देहरादून पुलिस ने क्लब पहुंचकर जांच की। सुरक्षा लापरवाही पाए जाने पर क्लब प्रबंधन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसे स्टंट करने पर क्लब का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी।

झुलसे दोनों बार टेंडरों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.