बजट पर प्रतिक्रिया: देश को अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक बजट 2025  - राजेश अग्रवाल

Feb 1, 2025 - 19:42
Feb 1, 2025 - 19:43
 0  1.1k

गुना (आरएनआई) पर्यावरण संतुलन की दृष्टि से ई-कार सस्ता होना दूरदर्शी सोच का प्रमाण है ।₹ बारह लाख तक की आय करमुक्त किया जाना ऐतिहासिक फ़ैसला है । नई महिला उधमियों हेतु दो करोड़ के टर्म लोन का एलान महिला सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगा । औद्योगिक नवाचार हेतु बीस हज़ार करोड़ का प्रावधान औद्योगिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लायेगा । जीवन रक्षक औषधियाँ सस्ती होने से गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग राहत महसूस करेंगे लेकिन सरकार को सभी औषधियाँ सस्ती एवं करमुक्त करने पर बिचार करना चाहिए । कुल मिलाकर मोदी सरकार द्वारा पेश बजट बुनियादी ढाँचे को मज़बूत करते हुए देश को अग्रणी अर्थव्यवस्था  बनाने में सहायक सिद्ध होगा एवं विकसित भारत 2047 की कल्पना को साकार करने बाला होगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0