'देश के सबसे बड़े नेता ने छोड़ी नैतिकता, सच्चाई के रास्ते पर नहीं चलते' : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि एक समय था जब हम उम्मीद करते थे कि हमारे नेता सच्चाई के रास्ते पर चलेंगे। लेकिन आज देश का सबसे बड़ा नेता अपने रुख, अपने गौरव और अपनी प्रसिद्धि को दिखाने के लिए बाहर निकलता है। सच्चाई के रास्ते पर नहीं चलता है। 

Apr 23, 2024 - 18:21
 0  864
'देश के सबसे बड़े नेता ने छोड़ी नैतिकता, सच्चाई के रास्ते पर नहीं चलते' : प्रियंका गांधी

चित्रदुर्ग (आरएनआई) लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को संपन्न हो चुका है। अब दूसरे चरण का मतदान होना है। दूसरी ओर, सियासी नेताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोंकी हुई है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। देश के सबसे बड़े नेता ने नैतिकता छोड़ दी हैं। लोगों के सामने नाटक करते हैं और सच्चाई के रास्ते पर नहीं चलते हैं। 

विपक्षी आवाज दबाकर उसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उनके बैंक खाते जब्त किए जा रहे हैं। दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल दिया गया है। प्रियंका गांधी ने कहा, एक समय था जब एक नेता खड़ा होता था और देश के लोग उससे नैतिक व्यक्ति होने की उम्मीद करते थे। लेकिन आज देश के सबसे बड़े नेता ने नैतिकता को छोड़ दिया है और आपके सामने नाटक कर रहे हैं। 

उन्होंने आगे कहा, एक समय था जब हम उम्मीद करते थे कि हमारे नेता सच्चाई के रास्ते पर चलेंगे। लेकिन आज देश का सबसे बड़ा नेता अपने रुख, अपने गौरव और अपनी प्रसिद्धि को दिखाने के लिए बाहर निकलता है। सच्चाई के रास्ते पर नहीं चलता है। 

अब खत्म हो चुकी चुनावी बॉन्ड योजना को लेकर प्रियंका ने कहा, जिन कंपनियों पर छापे मारे गए, उन्होंने भाजपा को चंदा दिया और फिर उनके खिलाफ मामले बंद हो गए। उन्होंने आरोप लगाया, अब साफ हो गया है कि नोटबंदी के जरिए कैसे कालाधन सफेद हुआ और फिर इसे भाजपा के खाते में कैसे जमा किया गया। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि जो कंपनियां सौ करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाईं, उन्होंने भाजपा 1,100 करोड़ रुपये कैसे दान दिए।  

प्रियंका ने आरोप लगाया, विपक्ष को भ्रष्ट बताकर निशाना बनाया जा रहा है लेकिन हकीकत यह है कि भाजपा भ्रष्ट है और इसने पिछले दस साल में देश को गुमराह किया है। उन्होंने भाजपा के एक नेता के संविधान को बदलने की बात करने वाले बयान को याद करते हुए कहा कि ऐसे लोगों से सावधान हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा, आपको संविधान को बदलने की बात करने वालों की बात को ध्यान से सुनना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.