दिल्ली हाईकोर्ट में बम की धमकी वाला ईमेल आया, मचा हड़कंप; खाली कराया गया परिसर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ई-मेल में लिखा है कि 'जज रूम/कोर्ट परिसर में तीन बम रखे गए हैं। दोपहर दो बजे तक खाली करा दें।' इससे पहले भी समय-समय पर इसी तरह ई-मेल के जरिए अलग-अलग स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलती रही हैं।

Friday, September 12, 2025 - 13:19
0
दिल्ली हाईकोर्ट में बम की धमकी वाला ईमेल आया, मचा हड़कंप; खाली कराया गया परिसर

दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली है। ई-मेल मिलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। एहतियातन हाईकोर्ट परिसर को खाली कराया गया है। सूचना पर आनन-फानन पुलिस और जांच एजेंसियां पहुंच गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ई-मेल में लिखा है कि 'जज रूम/कोर्ट परिसर में तीन बम रखे गए हैं। दोपहर दो बजे तक खाली करा दें।' इससे पहले भी समय-समय पर इसी तरह ई-मेल के जरिए अलग-अलग स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलती रही हैं। लेकिन जांच पड़ताल में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलता।

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अगस्त के बीच दिल्ली-एनसीआर के करीब 100 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों को ऐसी ही धमकियां मिल चुकी हैं। इनमें डीपीएस वसंत विहार, अमेटी स्कूल साकेत, सलवान पब्लिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल, वसंत वैली स्कूल, सेंट स्टीफंस कॉलेज और श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) जैसे संस्थान शामिल हैं।

जुलाई में चार दिनों में 50 से ज्यादा स्कूलों को बम की झूठी धमकी मिली थी। 17 जुलाई को पुलिस ने एक 12 वर्षीय बच्चे को गिरफ्तार किया था, जिसने सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को धमकी ई-मेल भेजा था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अब तक सभी धमकियां झूठी साबित हुई हैं, लेकिन हर मामले को पूरी गंभीरता से लिया जाता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User