दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक: तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी सरबजीत को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Tuesday, April 7, 2026 - 16:20
0
दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक: तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी सरबजीत को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

राजधानी दिल्ली में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा परिसर की सुरक्षा में गंभीर चूक सामने आई। एक नकाबपोश व्यक्ति ने कार से विधानसभा के लोहे के गेट को तोड़ते हुए अंदर प्रवेश किया और कुछ देर परिसर में रहने के बाद वहां एक गुलदस्ता रखकर वापस चला गया। यह पूरी घटना करीब दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है और सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य संदिग्ध सरबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जो घटना के समय कार चला रहा था। बताया जा रहा है कि उसने वीआईपी उपयोग वाले गेट नंबर 2 को टक्कर मारकर तोड़ा और अंदर घुसते तथा बाहर निकलते समय बूम बैरियर को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने उसके साथ दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अदालत से आरोपी की हिरासत की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए तीस हजारी कोर्ट ने सरबजीत सिंह को आठ दिनों के लिए दिल्ली पुलिस की हिरासत में भेज दिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर घटना के पीछे की मंशा और किसी संभावित साजिश की गहराई से जांच कर रही है।

इस घटना ने राजधानी की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जगहों में से एक, दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User