दिल्ली में दिखा सुपरमून, साल का सबसे बड़ा और चमकीला चांद

दिल्ली में आज शाम नजारा आम दिनों से अलग रहा। आज दिल्ली के आसमान में सुपरमून देखने को मिला।

Oct 17, 2024 - 19:35
 0  675
दिल्ली में दिखा सुपरमून, साल का सबसे बड़ा और चमकीला चांद

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली में आज सुपरमून देखने को मिला। सुपरमून यानि साल का सबसे बड़ा और चमकीला चांद। इसे देखने के लिए इंडिया गेट समेत दिल्ली के तमाम हिस्सों में लोगों की भीड़ जुटी रही। भीड़ जुटना लाजिमी भी है, क्योंकि चांद जिसे हम लोग बचपन से कविताओं, कहानियों में सुनते आ रहे हैं जब वह अपने सबसे खूबसूरत रूप में दिखाई पड़ रहा हो तो उसे देखना लाजिमी है।

सुपरमून अंतरिक्ष में होने वाली एक खास घटना है। इस स्थिति में चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक आ जाता है। सबसे पास होने के कारण यह रोज की अपेक्षा अधिक चमकीला और बड़ा दिखाई देता है। सुपरमून कोई वैज्ञानिकों द्वारा दिया हुआ शब्द नहीं है। यानि यह कोई खगोलीय शब्द नहीं है। इसे आधुनिक ज्योतिष की देन माना जाता है।

आम तौर पर पूरे साल में 12-13 बार पूर्णिमा या नए चांद के दिखने की घटना होती है। मगर इनमें से कुछ तीन या फिर चार को ही सुपरमून कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा पृथवी से सबसे करीब होगा। इसकी दूरी पृथ्वी से 351519 किमी दूर होगी। खगोलविदों ने बताया कि इस साल 2024 में चार पूर्ण सुपरमून होने वाले हैं। इनमें से यह तीसरा है। इससे पहले दो सुपरमून 19 अगस्त, 18 सितंबर को देखे जा चुके हैं। चौथा वाला 15 नवंबर को देखने को मिलेगा।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.